Local UpdatesMumbai1 min read
RT by @WesternRly: 🚆🌸 “इंतजार का फल मीठा होता है!” — DRM श्री वेद प्रकाश से बातचीत में रेल यात्रियों ने की रेलवे की व्यवस्थाओं की सराहना। दीपावली एवं छठ महापर्व पर अपने घर जा रहे रेल यात्रियों ने अहमद
Added to Nesh: · Mumbai · Local Updates
Source: X (@drmadiwr)
Shared on NeshSource: X (@drmadiwr)
Read original🚆🌸 “इंतजार का फल मीठा होता है!” — DRM श्री वेद प्रकाश से बातचीत में रेल यात्रियों ने की रेलवे की व्यवस्थाओं की सराहना। दीपावली एवं छठ महापर्व पर अपने घर जा रहे रेल यात्रियों ने अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक (DRM) श्री वेद प्रकाश के साथ सीधे संवाद के दौरान रेलवे प्रशासन द्वारा की गई विशेष व्यवस्थाओं की सराहना की। एक यात्री ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा— “इंतजार का फल मीठा होता है! हमने एक-दो घंटे इंतजार जरूर किया, लेकिन उसके बाद रेलवे प्रशासन ने हमें व्यवस्थित तरीके से शानदार ट्रेन में कन्फर्म सीट पर बैठाया। अब हम आराम से अपने घर जा रहे हैं। इसके लिए रेलवे प्रशासन का बहुत-बहुत धन्यवाद!” DRM श्री वेद प्रकाश ने यात्रियों से संवाद कर उनकी यात्रा का अनुभव जाना तथा सुरक्षित एवं सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दीं। यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और संतुष्टि ही अहमदाबाद मंडल की सर्वोच्च प्राथमिकता है। #WesternRailway #AhmedabadDivision #ChhathPuja #IndianRailways #PassengerFirst Video
This report has not been independently verified by Nesh.
