Local UpdatesMumbai2 min read
RT by @WesternRly: 🚆🌙 आधी रात को भी ग्राउंड जीरो पर DRM वेद प्रकाश, छठ यात्रियों के बीच पहुंचकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर गूंजा 'छठ मइया की जय' का जयघोष! 🙏 दीपावली एवं छठ महापर
Added to Nesh: · Mumbai · Local Updates
Source: X (@drmadiwr)
Shared on NeshSource: X (@drmadiwr)
Read original🚆🌙 आधी रात को भी ग्राउंड जीरो पर DRM वेद प्रकाश, छठ यात्रियों के बीच पहुंचकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर गूंजा 'छठ मइया की जय' का जयघोष! 🙏 दीपावली एवं छठ महापर्व पर अपने घरों की ओर रवाना हो रहे हजारों रेल यात्रियों की सुरक्षित, सुगम एवं आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री वेद प्रकाश आधी रात को भी रेलवे अधिकारियों के साथ ग्राउंड जीरो पर मौजूद रहे। अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर बनाए गए विशेष होल्डिंग एरिया में पहुंचकर DRM श्री वेद प्रकाश ने उत्तर प्रदेश एवं बिहार जाने वाले बड़ी संख्या में यात्रियों से सीधा संवाद किया और सभी को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने यात्रियों को रेलवे द्वारा की गई विशेष व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए कतारबद्ध एवं व्यवस्थित तरीके से ट्रेनों में सवार होने तथा सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रेल प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। इस दौरान यात्रियों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। DRM श्री वेद प्रकाश के साथ यात्रियों ने एक स्वर में 'छठ मइया की जय' का जयघोष किया और अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सुगम यात्रा के लिए अहमदाबाद मंडल पूरी प्रतिबद्धता के साथ दिन-रात कार्यरत है। #WesternRailway #AhmedabadDivision #ChhathPuja2026 #IndianRailways #PassengerSafety #FestivalSpecial Video
This report has not been independently verified by Nesh.
