Local UpdatesMumbai1 min read
RT by @WesternRly: पश्चिम रेलवे द्वारा अहमदाबाद–राजगीर के बीच अनारक्षित सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का संचालन पश्चिम रेलवे द्वारा दीपावली एवं छठपूजा त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़
Added to Nesh: · Mumbai · Local Updates
Source: X (@drmadiwr)
Shared on NeshSource: X (@drmadiwr)
Read originalपश्चिम रेलवे द्वारा अहमदाबाद–राजगीर के बीच अनारक्षित सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का संचालन पश्चिम रेलवे द्वारा दीपावली एवं छठपूजा त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अहमदाबाद–राजगीर स्टेशनों के बीच विशेष किराये पर अनारक्षित सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इस ट्रेन का विवरण निम्नानुसार है: ट्रेन संख्या 09445/09446 अहमदाबाद–राजगीर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन ट्रेन संख्या 09445 अहमदाबाद–राजगीर स्पेशल 07 नवंबर 2026 (शनिवार) को अहमदाबाद से 00.05 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 11.10 बजे राजगीर पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09446 राजगीर–अहमदाबाद स्पेशल 08 नवंबर 2026 (रविवार) को राजगीर से 14.10 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 22.45 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में आणंद, छायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, हिण्डौन सिटी, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, सुबेदारगंज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, पटना साहिब, बख्तियारपुर, बिहार शरीफ एवं नालंदा स्टेशनों पर ठहरेगी। यह ट्रेन पूर्णतः अनारक्षित होगी। @RailMinIndia @WesternRly
This report has not been independently verified by Nesh.
