Local UpdatesMumbai1 min read
RT by @WesternRly: आस्था के सुरों के साथ सुरक्षित रेल यात्रा का संदेश! 🙏🌅 पश्चिम रेलवे का रतलाम मंडल बिहार जाने वाले यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुँचाने के साथ-साथ उनकी आस्था और भावनाओं का भी सम्मान
Added to Nesh: · Mumbai · Local Updates
Source: X (@RatlamDRM)
Shared on NeshSource: X (@RatlamDRM)
Read originalआस्था के सुरों के साथ सुरक्षित रेल यात्रा का संदेश! 🙏🌅 पश्चिम रेलवे का रतलाम मंडल बिहार जाने वाले यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुँचाने के साथ-साथ उनकी आस्था और भावनाओं का भी सम्मान कर रहा है। छठ महापर्व के अवसर पर स्टेशनों पर लगे उद्घोषणा स्पीकरों के माध्यम से छठ पर्व के पारंपरिक गीतों का प्रसारण किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को अपनी संस्कृति, परंपरा और पर्व से जुड़ाव का सुखद एहसास हो। आपकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कृपया चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने से बचें, ट्रेन के दरवाजे पर न बैठें और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। याद रखें, आपकी एक छोटी-सी सावधानी किसी बड़ी अनहोनी को रोक सकती है। रतलाम मंडल आप सभी यात्रियों की सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना करता है तथा छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ देता है। 🙏 #RatlamDivision #WesternRailway #ChhathPuja #SafeJourney Video
This report has not been independently verified by Nesh.
