Local UpdatesMumbai2 min read
RT by @WesternRly: 🚆 दीपावली एवं छठ पूजा पर यात्रियों की सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक रेल यात्रा के लिए अहमदाबाद मंडल की विशेष व्यवस्थाएं पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल द्वारा दीपावली एवं छठ पूजा के अव
Added to Nesh: · Mumbai · Local Updates
Source: X (@drmadiwr)
Shared on NeshSource: X (@drmadiwr)
Read original🚆 दीपावली एवं छठ पूजा पर यात्रियों की सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक रेल यात्रा के लिए अहमदाबाद मंडल की विशेष व्यवस्थाएं पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल द्वारा दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंडल रेल प्रबंधक श्री वेद प्रकाश के नेतृत्व में अहमदाबाद एवं साबरमती सहित मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर विशेष यात्री सुविधाओं एवं प्रभावी भीड़ प्रबंधन की व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। यात्रियों की सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित रेल यात्रा सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रतीक्षा क्षेत्र (होल्डिंग एरिया), कतारबद्ध बोर्डिंग व्यवस्था, अतिरिक्त विशेष ट्रेनों के परिचालन, यात्रियों के सुचारु आवागमन तथा आवश्यक मार्गदर्शन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस दौरान राजकीय रेलवे पुलिस (GRP), रेलवे सुरक्षा बल (RPF), वाणिज्य विभाग (Commercial), परिचालन विभाग (Operating), स्टेशन मास्टर एवं सिविल डिफेंस के अधिकारी और कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ रेलवे स्टेशनों पर तैनात रहकर यात्रियों को आवश्यक मार्गदर्शन, ट्रेन संबंधी जानकारी एवं सुरक्षा सुझाव प्रदान कर रहे हैं। रेलवे कर्मचारी यात्रियों को निर्धारित प्लेटफॉर्म, ट्रेन की स्थिति, कतारबद्ध बोर्डिंग एवं सुरक्षित यात्रा के संबंध में लगातार जागरूक कर रहे हैं, ताकि त्योहारों के दौरान बढ़ती भीड़ के बावजूद यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यात्रियों से अपील की जा रही है कि वे रेलवे कर्मचारियों एवं सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पालन करें, निर्धारित कतारों में रहकर ट्रेनों में चढ़ें, अनावश्यक भीड़ न लगाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या जल्दबाजी से बचें। यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम रेल यात्रा सुनिश्चित करना पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल की सर्वोच्च प्राथमिकता है। #WesternRailway #AhmedabadDivision #ChhathPuja #Diwali2026 #PassengerSafety #CrowdManagement #IndianRailways Video
This report has not been independently verified by Nesh.
