Local UpdatesMumbai1 min read
RT by @WesternRly: रेलवे एवं NDRF का संयुक्त मॉक ड्रिल अभ्यास दिनांक 26.11.2026 को रतलाम मंडल के देवास स्टेशन पर रेल दुर्घटना की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी राहत-बचाव कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्
Added to Nesh: · Mumbai · Local Updates
Source: X (@RatlamDRM)
Shared on NeshSource: X (@RatlamDRM)
Read originalरेलवे एवं NDRF का संयुक्त मॉक ड्रिल अभ्यास दिनांक 26.11.2026 को रतलाम मंडल के देवास स्टेशन पर रेल दुर्घटना की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी राहत-बचाव कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रेलवे एवं विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों द्वारा संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस अभ्यास में रेलवे के विभिन्न विभागों के साथ NDRF की 11वीं बटालियन, भोपाल की टीम, SDRF, सिटी पुलिस, RPF, GRP, जिला प्रशासन, स्काउट गाइड एवं रेलवे सिविल डिफेंस ने सहभागिता की। मॉक ड्रिल में यात्री ट्रेन एवं वैगन की टक्कर का दृश्य तैयार कर कोच कटिंग के माध्यम से घायलों (विक्टिम) को बाहर निकालने, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एम्बुलेंस से न्यूनतम समय में अस्पताल पहुंचाने का अभ्यास किया गया। इस दौरान NDRF टीम द्वारा CPR का प्रदर्शन भी किया गया। अभ्यास के उपरांत उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा डी-ब्रीफिंग सत्र को संबोधित किया गया। सुरक्षित रेल संचालन एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित राहत-बचाव के लिए बेहतर समन्वय और तैयारी। #IndianRailways #WesternRailway #RatlamDivision #NDRF #MockDrill #RailwaySafety Video
This report has not been independently verified by Nesh.
