Local UpdatesMumbai1 min read
RT by @WesternRly: इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत धार–टीही के बीच लगभग 47 किलोमीटर लंबे रेलखंड पर 02 नवंबर 2026 को 130 किमी प्रति घंटे की गति से स्पीड ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
Added to Nesh: · Mumbai · Local Updates
Source: X (@RatlamDRM)
Shared on NeshSource: X (@RatlamDRM)
Read originalइंदौर–दाहोद नई रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत धार–टीही के बीच लगभग 47 किलोमीटर लंबे रेलखंड पर 02 नवंबर 2026 को 130 किमी प्रति घंटे की गति से स्पीड ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। निर्माण विभाग द्वारा किए गए इस ट्रायल के दौरान नवनिर्मित रेल ट्रैक, ओएचई (विद्युत लाइन) एवं सुरंग की कार्यक्षमता का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। इस रेलखंड का रेल संरक्षा आयुक्त (CRS) द्वारा 05 एवं 06 नवंबर 2026 को निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान 130 किमी प्रति घंटे की गति से निरीक्षण यान चलाकर रेल ट्रैक एवं अन्य संरचनाओं की संरक्षा संबंधी जांच की जाएगी। रेलवे द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि सुरक्षा की दृष्टि से रेल लाइन से उचित दूरी बनाए रखें तथा स्वयं एवं अपने पशुओं को रेलवे ट्रैक के आसपास न जाने दें। निरीक्षण एवं परीक्षण के दौरान विशेष सतर्कता बरतें और रेलवे द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। #IndianRailways #dhar #trains #dhar Video
This report has not been independently verified by Nesh.
