
Local UpdatesMumbai1 min read
RT by @WesternRly: 🚉🙏 बेचराजी माता के श्रद्धालुओं को 30 अक्टूबर को मिलेगी नई रेल सेवा की सौगात माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 30 अक्टूबर 2026 को महेसाणा–बेचराजी–साबरमती मेमू रेल सेवा का
Added to Nesh: · Mumbai · Local Updates
Source: X (@drmadiwr)
Shared on NeshSource: X (@drmadiwr)
Read original🚉🙏 बेचराजी माता के श्रद्धालुओं को 30 अक्टूबर को मिलेगी नई रेल सेवा की सौगात माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 30 अक्टूबर 2026 को महेसाणा–बेचराजी–साबरमती मेमू रेल सेवा का शुभारंभ किया जाएगा। इस नई रेल सेवा से बेचराजी माता मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं एवं क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। इस महत्वपूर्ण अवसर से पूर्व आज महेसाणा के लोकसभा सांसद श्री हरीभाई पटेल एवं पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री वेद प्रकाश ने प्रसिद्ध बेचराजी माता मंदिर पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान सांसद श्री हरीभाई पटेल एवं मंडल रेल प्रबंधक श्री वेद प्रकाश ने मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं से संवाद किया तथा उन्हें 30 अक्टूबर को बेचराजी रेलवे स्टेशन पर आयोजित रेल सेवा शुभारंभ कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। यह नई रेल सेवा क्षेत्रीय रेल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के साथ-साथ श्रद्धालुओं एवं स्थानीय यात्रियों के लिए सुविधाजनक आवागमन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल होगी। #WesternRailway #AhmedabadDivision #Becharaji #IndianRailways #RailConnectivity #Gujarat
This report has not been independently verified by Nesh.
