
Local UpdatesMumbai1 min read
RT by @WesternRly: 🚉 महेसाणा–बेचराजी–साबरमती मेमू रेल सेवा के शुभारंभ की तैयारियों का निरीक्षण माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 30 अक्टूबर 2026 को महेसाणा–बेचराजी–साबरमती मेमू रेल सेवा के
Added to Nesh: · Mumbai · Local Updates
Source: X (@drmadiwr)
Shared on NeshSource: X (@drmadiwr)
Read original🚉 महेसाणा–बेचराजी–साबरमती मेमू रेल सेवा के शुभारंभ की तैयारियों का निरीक्षण माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 30 अक्टूबर 2026 को महेसाणा–बेचराजी–साबरमती मेमू रेल सेवा के प्रस्तावित शुभारंभ के दृष्टिगत बेचराजी रेलवे स्टेशन पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा माननीय विधायक श्री सुखाजी ठाकोर एवं पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री वेद प्रकाश ने लिया। निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं, यात्री सुविधाओं, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के सुव्यवस्थित एवं सुचारू आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। नई मेमू रेल सेवा के शुभारंभ से बेचराजी एवं आसपास के क्षेत्रों में रेल कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी तथा श्री बहुचर माता मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं सहित दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों एवं व्यापारियों को बेहतर रेल परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। #WesternRailway #AhmedabadDivision #Bechraji #Mehsana #IndianRailways #RailConnectivity
This report has not been independently verified by Nesh.
