
Local UpdatesMumbai1 min read
RT by @WesternRly: 🚉 रेल परिवहन के माध्यम से ऑटोमोबाइल वाहनों की ढुलाई को अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण बैठक पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री वेद प्रकाश ने ब
Added to Nesh: · Mumbai · Local Updates
Source: X (@drmadiwr)
Shared on NeshSource: X (@drmadiwr)
Read original🚉 रेल परिवहन के माध्यम से ऑटोमोबाइल वाहनों की ढुलाई को अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण बैठक पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री वेद प्रकाश ने बेचराजी स्थित मारुति सुजुकी प्लांट के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर रेलवे के संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मारुति सुजुकी द्वारा निर्मित वाहनों की रेलमार्ग से ढुलाई को अधिक सुगम, तेज, सुरक्षित एवं समयबद्ध बनाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही ऑटोमोबाइल वाहनों की लोडिंग एवं डिस्पैच प्रक्रिया में तेजी लाने, रेल परिवहन की परिचालन दक्षता बढ़ाने तथा रेलवे एवं मारुति सुजुकी के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। अहमदाबाद मंडल माल परिवहन को अधिक दक्ष, विश्वसनीय एवं उद्योग-अनुकूल बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। #WesternRailway #AhmedabadDivision #MarutiSuzuki #RailFreight #AutomobileLogistics #IndianRailways
This report has not been independently verified by Nesh.
