
Local UpdatesMumbai1 min read
RT by @WesternRly: बेचराजी रेलवे स्टेशन पर नई रेल सेवा के शुभारंभ की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री वेद प्रकाश एवं महेसाणा के माननीय सांसद श्र
Added to Nesh: · Mumbai · Local Updates
Source: X (@drmadiwr)
Shared on NeshSource: X (@drmadiwr)
Read originalबेचराजी रेलवे स्टेशन पर नई रेल सेवा के शुभारंभ की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री वेद प्रकाश एवं महेसाणा के माननीय सांसद श्री हरीभाई पटेल ने बेचराजी रेलवे स्टेशन पर स्थानीय नागरिकों, बेचराजी व्यापारी मंडल के अध्यक्ष एवं सदस्यों तथा बेचराजी सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान 30 अक्टूबर 2026 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महेसाणा–बेचराजी–साबरमती मेमू रेल सेवा के शुभारंभ के संबंध में चर्चा की गई। इस अवसर पर नई रेल सेवा से क्षेत्र के यात्रियों, व्यापारियों, विद्यार्थियों एवं श्री बहुचर माता मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी साझा की गई। साथ ही, स्थानीय नागरिकों, व्यापारिक संगठनों एवं विभिन्न एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों से 30 अक्टूबर को बेचराजी रेलवे स्टेशन पर आयोजित शुभारंभ समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस महत्वपूर्ण अवसर के सहभागी बनने का आह्वान किया गया। यह नई रेल सेवा बेचराजी एवं आसपास के क्षेत्रों में रेल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ धार्मिक पर्यटन, व्यापार एवं क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करेगी। #WesternRailway #AhmedabadDivision #Bechraji #Mehsana #RailConnectivity #IndianRailways
This report has not been independently verified by Nesh.
