Local UpdatesMumbai1 min read
RT by @WesternRly: पश्चिम रेलवे चलाएगी अहमदाबाद और झंझारपुर के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन पश्चिम रेलवे द्वारा दीपावली एवं छठ पूजा त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए
Added to Nesh: · Mumbai · Local Updates
Source: X (@drmadiwr)
Shared on NeshSource: X (@drmadiwr)
Read originalपश्चिम रेलवे चलाएगी अहमदाबाद और झंझारपुर के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन पश्चिम रेलवे द्वारा दीपावली एवं छठ पूजा त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अहमदाबाद और झंझारपुर (बिहार) के बीच विशेष किराये पर अनारक्षित साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इस ट्रेन का विवरण निम्नानुसार है: ट्रेन संख्या 09437/09438 अहमदाबाद–झंझारपुर अनारक्षित साप्ताहिक स्पेशल (कुल 4 फेरे) ट्रेन संख्या 09437 अहमदाबाद–झंझारपुर अनारक्षित साप्ताहिक स्पेशल 06 एवं 13 नवंबर, 2026 (शुक्रवार) को अहमदाबाद से रात्री 23:55 बजे प्रस्थान करेगी तथा रविवार को 15:00 बजे झंझारपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09438 झंझारपुर–अहमदाबाद अनारक्षित साप्ताहिक स्पेशल 08 एवं 15 नवंबर, 2026 (रविवार) को झंझारपुर से 17:00 बजे प्रस्थान करेगी तथा मंगलवार को 09:30 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। मार्ग में दोनों दिशाओं में यह ट्रेन आणंद, छायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन, सीहोर, संत हिरदाराम नगर,विदिशा, बीना, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर,पाटलीपुत्र , सोनपुर,हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा एवं सकरी स्टेशनों पर ठहरेगी। यह ट्रेन पूर्णतः अनारक्षित होगी। ट्रेनों के ठहराव, समय एवं अन्य विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। @RailMinIndia @WesternRly @InfoGujarat @infoahdgog @PIBAhmedabad
This report has not been independently verified by Nesh.
