Local UpdatesMumbai2 min read
RT by @WesternRly: 🚉 मंडल रेल प्रबंधक श्री वेद प्रकाश द्वारा अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर प्रस्तावित रूफ प्लाजा निर्माण कार्यों की तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण यात्री सुविधाओं के विस्तार, स्टेशन परिसर के
Added to Nesh: · Mumbai · Local Updates
Source: X (@drmadiwr)
Shared on NeshSource: X (@drmadiwr)
Read original🚉 मंडल रेल प्रबंधक श्री वेद प्रकाश द्वारा अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर प्रस्तावित रूफ प्लाजा निर्माण कार्यों की तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण यात्री सुविधाओं के विस्तार, स्टेशन परिसर के आधुनिकीकरण एवं सुरक्षित रेल परिचालन को प्राथमिकता देते हुए पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल द्वारा विकास कार्यों को योजनाबद्ध एवं सुव्यवस्थित तरीके से गति प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक, अहमदाबाद, श्री वेद प्रकाश ने अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 4, 5, 6 एवं 7 पर प्रस्तावित रूफ प्लाजा (Roof Plaza) निर्माण कार्य प्रारंभ होने से पूर्व संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रस्तावित निर्माण कार्यों की रूपरेखा, कार्य निष्पादन की योजना तथा निर्माण अवधि में यात्री आवागमन एवं रेल परिचालन पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों का गहन आकलन किया गया। साथ ही, यात्रियों की निर्बाध आवाजाही, प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित प्रवेश एवं निकास, ट्रेनों में सुगम एवं सुरक्षित बोर्डिंग तथा आवश्यक वैकल्पिक यात्री सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर प्रस्तावित रूफ प्लाजा का निर्माण स्टेशन के आधुनिकीकरण एवं यात्री सुविधाओं को और अधिक उन्नत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे भविष्य में यात्रियों को अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुविधाजनक स्टेशन परिसर उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। विकास की नई दिशा, यात्री सुविधा और संरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता! #AhmedabadDivision #WesternRailway #IndianRailways #RoofPlaza #StationRedevelopment Video
This report has not been independently verified by Nesh.
