
Local UpdatesLucknow2 min read
साइबर अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस— विदेश में कंपनियां स्थापित कर नौकरी दिलाने के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क का @sonbhadrapolice द्वारा अनावर
Added to Nesh: · Lucknow · Local Updates
Source: X (@Uppolice)
Shared on NeshSource: X (@Uppolice)
Read originalसाइबर अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस— विदेश में कंपनियां स्थापित कर नौकरी दिलाने के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क का @sonbhadrapolice द्वारा अनावरण कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण द्वारा संगठित अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क के माध्यम से विदेश में कंपनियां स्थापित कर लोगों को नौकरी दिलाने का प्रलोभन दिया जाता था। इसके लिए लोगों के बैंक खाते खुलवाकर उनके एटीएम कार्ड, पासबुक एवं सिम कार्ड प्राप्त किए जाते थे। साथ ही, विभिन्न व्यक्तियों से सेविंग खाते खरीदे जाते थे और इन्हें आगे साइबर अपराध में संलिप्त व्यक्तियों को उपलब्ध कराया जाता था। इन बैंक खातों का उपयोग शेयर ट्रेडिंग, ऑनलाइन निवेश, गेमिंग, ऑनलाइन शॉपिंग एवं अन्य प्रकार की साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि के लेन-देन एवं हस्तांतरण में किया जाता था। प्राप्त धनराशि को विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से आगे भेजकर नकद निकासी एवं क्रिप्टोकरेंसी में परिवर्तित कर साइबर अपराधियों तक पहुंचाया जाता था। इस नेटवर्क के माध्यम से जनपद सोनभद्र में लगभग ₹37 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन तथा देशभर में लगभग 200 साइबर शिकायतें प्रकाश में आई हैं, जबकि कुल साइबर ठगी की धनराशि ₹100 करोड़ से अधिक होने की आशंका है। इसके अतिरिक्त, अभियुक्त द्वारा वीजा में हेरफेर कर फर्जी वीजा उपलब्ध कराने तथा विभिन्न मार्गों से लोगों को यूरोपीय देशों में भेजने जैसी गतिविधियां भी किए जाने की जानकारी प्रकाश में आई है। #UPPCracksCyberCrime #UPAgainstCyberCrime #CyberSafeUP
This report has not been independently verified by Nesh.
