Local UpdatesLucknow1 min read
RT by @Uppolice: ाईट ➡️दिनांक 10.11.2026 को वादी अजय पुत्र सोमपाल निवासी ग्राम अलीपुर, थाना सरसावा, जनपद सहारनपुर की तहरीर के आधार पर चार अभियुक्तों के विरुद्ध वादी के
Added to Nesh: · Lucknow · Local Updates
Source: X (@saharanpurpol)
Shared on NeshSource: X (@saharanpurpol)
Read original#SaharanpurPolice #GoodWorkUPP #बाईट ➡️दिनांक 10.11.2026 को वादी अजय पुत्र सोमपाल निवासी ग्राम अलीपुर, थाना सरसावा, जनपद सहारनपुर की तहरीर के आधार पर चार अभियुक्तों के विरुद्ध वादी के पिता सोमपाल के साथ मारपीट करने, गाली-गलौज एवं जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने तथा मारपीट के परिणामस्वरूप उनकी मृत्यु हो जाने के संबंध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। ➡️अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीमों द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर जांच एवं आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई। इसी क्रम में त्वरित कार्रवाई करते हुए आज दिनांक 11.11.2026 नामजद चार अभियुक्तों में से दो अभियुक्तों अक्षय उर्फ टिंकू एवं अमन को गिरफ्तार कर लिया गया है। ➡️गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। विवेचना के दौरान अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। ✅जिसके सम्बन्ध में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम द्वारा दी गई #बाईट @Uppolice @adgzonemeerut @digsaharanpur @aajtak @bstvlive @News18UP @ABPNews Video
This report has not been independently verified by Nesh.
