
Local UpdatesLucknow1 min read
RT by @Uppolice: 🚨 बागपत पुलिस – फैक्ट चेक (Fake News Alert) 🚨 सोशल मीडिया पर माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के साथ एक व्यक्ति की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे बागपत में हुए वि
Added to Nesh: · Lucknow · Local Updates
Source: X (@baghpatpolice)
Shared on NeshSource: X (@baghpatpolice)
Read original#baghpatpolice 🚨 बागपत पुलिस – फैक्ट चेक (Fake News Alert) 🚨 सोशल मीडिया पर माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के साथ एक व्यक्ति की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे बागपत में हुए विवाद के दौरान गोली लगने से घायल हुए सौरभ तोमर की तस्वीर बताकर पोस्ट किया जा रहा है। बागपत पुलिस द्वारा किए गए फैक्ट चेक में यह दावा भ्रामक पाया गया है। वायरल तस्वीर नवंबर 2025 की है, जिसमें माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के साथ दिखाई दे रहे व्यक्ति सौरभ एस. नायर हैं, जो राष्ट्रपति के ADC (Aide-de-Camp) हैं तथा स्वस्थ हैं। यह तस्वीर बागपत की घटना में घायल सौरभ तोमर की नहीं है। ⚠️ बागपत पुलिस की अपील: सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी फोटो अथवा खबर की सत्यता की पुष्टि किए बिना उसे शेयर न करें। भ्रामक खबरों एवं अफवाहों से बचें तथा जिम्मेदार नागरिक बनें। सतर्क नागरिक – सुरक्षित समाज। @Uppolice
This report has not been independently verified by Nesh.
