Local UpdatesLucknow1 min read
RT by @Uppolice: दिनांक 20.11.2026 को थाना मझगवां क्षेत्रांतर्गत ग्राम गिरवर के जंगल में एक अज्ञात महिला का सिर कटा हुआ शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना मझगवां पुलिस, थाना राठ पुलिस, एसओजी
Added to Nesh: · Lucknow · Local Updates
Source: X (@hamirpurpolice)
Shared on NeshSource: X (@hamirpurpolice)
Read originalदिनांक 20.11.2026 को थाना मझगवां क्षेत्रांतर्गत ग्राम गिरवर के जंगल में एक अज्ञात महिला का सिर कटा हुआ शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना मझगवां पुलिस, थाना राठ पुलिस, एसओजी एवं फील्ड यूनिट की टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। मृतका के सिर की आसपास के क्षेत्र में तलाश की गई, किंतु अभी तक बरामद नहीं हो सका है। फील्ड यूनिट द्वारा आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए हैं तथा डॉग स्क्वायड की सहायता से भी तलाश की जा रही है। मृतका की शिनाख्त एवं घटना के अनावरण हेतु पुलिस की टीमें गठित कर आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। चौकीदार ग्राम गिरवर सुरेन्द्र कुमार अनुरागी की तहरीर के आधार पर थाना मझगवां में अज्ञात के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत है। प्रकरण में अग्रिम विधिक एवं विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है। -बाइट क्षेत्राधिकारी राठ, राजीव प्रताप सिंह। #UPPolice Video
This report has not been independently verified by Nesh.
