Local UpdatesLucknow1 min read
RT by @Uppolice: अवगत कराना है कि दिनांक 19.11.2026 की देर रात्रि थाना छपार पुलिस को कस्बा छपार में दो पड़ोसी पक्षों के मध्य किसी बात को लेकर विवाद एवं मारपीट होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पीआरव
Added to Nesh: · Lucknow · Local Updates
Source: X (@muzafarnagarpol)
Shared on NeshSource: X (@muzafarnagarpol)
Read originalअवगत कराना है कि दिनांक 19.11.2026 की देर रात्रि थाना छपार पुलिस को कस्बा छपार में दो पड़ोसी पक्षों के मध्य किसी बात को लेकर विवाद एवं मारपीट होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पीआरवी एवं स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया, जहां उपचार के दौरान 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। थाना छपार पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया गया है। प्रकरण में 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत घटनास्थल पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वर्तमान में मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। प्रकरण के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन की बाइट- #UPPolice #MuzaffarnagarPolice Video
This report has not been independently verified by Nesh.
