Local UpdatesLucknow1 min read
RT by @Uppolice: आज दिनांक 19.11.2026 को कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना मलपुरा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मनखेड़ा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के मध्य झगड़ा हो गया है। सूचना पर पुलिस टीम
Added to Nesh: · Lucknow · Local Updates
Source: X (@agrapolice)
Shared on NeshSource: X (@agrapolice)
Read originalआज दिनांक 19.11.2026 को कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना मलपुरा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मनखेड़ा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के मध्य झगड़ा हो गया है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि एक पक्ष द्वारा गौशाला निर्माण हेतु भूमि पूजन किया जा रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के देवेन्द्र उर्फ बंगाली निवासी ग्राम नगला कारे के पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए तथा उक्त भूमि को अपना बताने लगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के मध्य विवाद बढ़ गया, जिसमें देवेन्द्र उर्फ बंगाली को गोली लग गई। घायल को परिजनों द्वारा तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था सामान्य है। प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया है। प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। बाइट- श्री जसवीर सिंह सिरोही, एसीपी सैंया कमि0 आगरा। #UPPolice Video
This report has not been independently verified by Nesh.
