Local UpdatesLucknow1 min read
RT by @Uppolice: - दिनांक 17.11.2026 की रात्रि में थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत मोहल्ला परगनपुरा में कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घर के बाहर खड़ी कार पर फायरिंग किए जाने की घटना संज्ञान में आई है।
Added to Nesh: · Lucknow · Local Updates
Source: X (@mahobapolice)
Shared on NeshSource: X (@mahobapolice)
Read original- दिनांक 17.11.2026 की रात्रि में थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत मोहल्ला परगनपुरा में कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घर के बाहर खड़ी कार पर फायरिंग किए जाने की घटना संज्ञान में आई है। घटना की सूचना पर तत्काल उच्चाधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा फॉरेंसिक टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्यों का संकलन कराया गया। - जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया है कि घटना कारित करने वाले व्यक्ति वादी के पूर्व परिचित हैं तथा उनके मध्य पूर्व से कुछ विवाद था। वादी द्वारा दी गई नामजद तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 03 पुलिस टीमों का गठन किया गया है, जिनके द्वारा गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु घटनास्थल पर पुलिस पिकेट नियुक्त की गई है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। बाइट- क्षेत्राधिकारी नगर श्री रविकांत गोंड ( @ravikant_gaud ) @Uppolice Video
This report has not been independently verified by Nesh.
