Local UpdatesLucknow1 min read
RT by @Uppolice: आज दिनांक 11 नवम्बर 2026 को कोतवाली ललितपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मऊमाफी में डेरा की जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के मध्य विवाद एवं मारपीट की सूचना प्राप्त हुई थी । उक्त सूचना
Added to Nesh: · Lucknow · Local Updates
Source: X (@lalitpurpolice)
Shared on NeshSource: X (@lalitpurpolice)
Read originalआज दिनांक 11 नवम्बर 2026 को कोतवाली ललितपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मऊमाफी में डेरा की जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के मध्य विवाद एवं मारपीट की सूचना प्राप्त हुई थी । उक्त सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और दोनों पक्षों के घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया। सभी घायलों की स्वास्थ्य स्थिति सामान्य है। सोशल मीडिया पर गोली चलाने के आरोप लगाए जा रहे हैं, जबकि किसी भी घायल को फायर आर्म इंजरी नहीं पाई गई । उक्त प्रकरण में कोतवाली ललितपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। दोनों पक्षों से कुल 07 अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में लिया गया है। उक्त प्रकरण में चौकी प्रभारी सदर को निलम्बित कर उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रचलित की गई है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। वर्तमान में मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है, उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा दी गयी बाईट । Video
This report has not been independently verified by Nesh.
