
Local UpdatesLucknow2 min read
RT by @Uppolice: दिनांक 11.11.2026 को समय लगभग 18:00 बजे थाना विजयनगर क्षेत्रान्तर्गत सर्वोदय नगर में दो व्यक्तियों के मध्य मारपीट का विवाद हुआ, जिसके दौरान एक व्यक्ति द्वारा दूसरे व्यक्ति पर चाकू से
Added to Nesh: · Lucknow · Local Updates
Source: X (@ghaziabadpolice)
Shared on NeshSource: X (@ghaziabadpolice)
Read originalदिनांक 11.11.2026 को समय लगभग 18:00 बजे थाना विजयनगर क्षेत्रान्तर्गत सर्वोदय नगर में दो व्यक्तियों के मध्य मारपीट का विवाद हुआ, जिसके दौरान एक व्यक्ति द्वारा दूसरे व्यक्ति पर चाकू से हमला किया गया । घायल व्यक्ति को उसके परिवारजनों द्वारा स्वयं थाना विजयनगर लाया गया । पुलिस द्वारा तत्काल चिकित्सकीय सहायता हेतु घायल को उसके परिवारजनों के साथ ही अस्पताल भेजा गया, जहाँ डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित किया गया । स्पष्ट किया जाता है कि मृतक व्यक्ति की मृत्यु न तो थाने पर हुई है और न ही थाने पर किसी प्रकार की हत्या/मर्डर की घटना हुई है। इस सम्बन्ध में पुलिस के पास प्रयाप्त सीसीटीवी फुटेज एवं इलेक्ट्रोनिक साक्ष्य उपलब्ध हैं। कुछ व्यक्तियों/सोशल मीडिया हैंडल्स द्वारा जानबूझकर यह अफवाह फैलाई जा रही है कि मृतक की मृत्यु थाने पर हुई अथवा थाने पर ही मर्डर किया गया । ऐसी अफवाहें पूर्णतः झूठी, भ्रामक एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली हैं । उक्त झूठी अफवाहें फैलाने वाले सभी सोशल मीडिया हैंडल्स/व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कठोर दंडात्मक/वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी । संबंधित हैंडल्स की पहचान कर उनके विरुद्ध तुरंत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है । जन सामान्य से अनुरोध है कि अफवाहों पर ध्यान न दें तथा केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें । अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी । @Uppolice @UPPViralCheck
This report has not been independently verified by Nesh.
