Local UpdatesLucknow1 min read
RT by @Uppolice: अवगत कराना है कि आज दिनांक 09.11.2026 को समय 4.50 बजे थाना तितावी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि पानीपत-खटीमा मार्ग पर जागाहेड़ी टोल से आगे फ्लाईओवर के ऊपर पानीपत की तरफ से आ रही एक ह्
Added to Nesh: · Lucknow · Local Updates
Source: X (@muzafarnagarpol)
Shared on NeshSource: X (@muzafarnagarpol)
Read originalअवगत कराना है कि आज दिनांक 09.11.2026 को समय 4.50 बजे थाना तितावी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि पानीपत-खटीमा मार्ग पर जागाहेड़ी टोल से आगे फ्लाईओवर के ऊपर पानीपत की तरफ से आ रही एक ह्युंडई औरा कार डिवाइडर व बिजली के खंभे से टकरा कर दूसरी साइड जाकर पलट गई जिससे कार में आग लग गयी है। सूचना पर थाना तितावी पुलिस, फायर ब्रिगेड एवं FSL टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया गया तथा कार में सवार 06 लोग, जो आग लगने से जल गए थे, को बिना विलम्ब किए उपचार हेतु तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर चिकित्सकों द्वारा सभी 06 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है। पुलिस द्वारा मृतकों के परिजनों को सूचित करते हुए शवों के पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार राय द्वारा पुलिस बल के साथ मोर्चरी पहुंचकर घटना के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तथा अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। प्रकरण के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार राय की बाईट- Video
This report has not been independently verified by Nesh.
