Local UpdatesLucknow1 min read
RT by @Uppolice: दिनांक 08.11.2026 को शाम करीब 6:30 बजे कस्बा छिबरामऊ में अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी को गोली मारने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई । प्राप्त सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची घायल को तत्क
Added to Nesh: · Lucknow · Local Updates
Source: X (@kannaujpolice)
Shared on NeshSource: X (@kannaujpolice)
Read originalदिनांक 08.11.2026 को शाम करीब 6:30 बजे कस्बा छिबरामऊ में अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी को गोली मारने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई । प्राप्त सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची घायल को तत्काल सौ शैया अस्पताल छिबरामऊ ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया । मृतक के भाई अंकित चतुर्वेदी द्वारा तहरीर देकर बताया कि अभिषेक चतुर्वेदी(मृतक का चचेरा भाई) एवं अमोल दीक्षित के मध्य विवाद में अमोल दीक्षित द्वारा अभिषेक चतुर्वेदी को थप्पड़ मार दिया जिसपर अभिषेक चतुर्वेदी ने अपने चचेरे भाई अनुज चतुर्वेदी को इसकी सूचना दी जिसके पश्चात अनुज चतुर्वेदी एवं दीपक पाठक बाइक से थप्पड़ मारने की शिकायत को लेकर मौके पर पहुंचे तब अमोल दीक्षित द्वारा अनुज चतुर्वेदी के ऊपर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिया जिन्हें घायल अवस्था में तत्काल सौ शैया अस्पताल छिबरामऊ ले जाया गया जहां उनकी मृत्यु हो गयी । उक्त तहरीर पर अमोल दीक्षित एवं 02 अन्य के विरूद्ध हत्या की सुसगंत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है । अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए 06 टीमों का गठन किया गया है जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी। पुलिस अधीक्षक कन्नौज श्री विनोद कुमार द्वारा दी गयी बाइट- 👇👇 Video
This report has not been independently verified by Nesh.
