Local UpdatesLucknow1 min read
RT by @Uppolice: आज दिनांक-07.11.2026 को दीपावली के शुभ अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा आमजन को विशेष सौगात,CEIR पोर्टल की मदद से 67 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, कीमत करीब ₹12,39,500 (बारह लाख उन्
Added to Nesh: · Lucknow · Local Updates
Source: X (@bhadohipolice)
Shared on NeshSource: X (@bhadohipolice)
Read originalआज दिनांक-07.11.2026 को दीपावली के शुभ अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा आमजन को विशेष सौगात,CEIR पोर्टल की मदद से 67 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, कीमत करीब ₹12,39,500 (बारह लाख उन्तालीस हजार पाँच सौ), जनवरी 2026 से अब तक भदोही पुलिस ने बरामद किए 981 गुमशुदा मोबाइल फोन, कुल कीमत ₹1.67 करोड़ से अधिक है । दीपावली के शुभ अवसर पर भदोही पुलिस द्वारा आमजन को विशेष सौगात देते हुए गुम/खोए हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 67 गुमशुदा मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत ₹12,39,500 (बारह लाख उन्तालीस हजार पाँच सौ) है, बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। जनवरी 2026 से अब तक भदोही पुलिस द्वारा कुल 981 गुम/खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब ₹ 1,67,39,500 ( एक करोड़ सड़सठ लाख उन्तालीस हजार पाँच सौ रुपये) होगी। अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भदोही पुलिस टीम का सहृदय आभार जताया और जनता की सुरक्षा व संपत्ति की रक्षा के प्रति पुलिस की इस प्रतिबद्धता की जमकर सराहना की। @Uppolice @adgzonevaranasi @digmirzapur Video
This report has not been independently verified by Nesh.
