
Local UpdatesLucknow1 min read
RT by @Uppolice: माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश पुलिस को आधुनिक, तकनीक-सक्षम एवं डेटा आधारित पुलिस संगठन के रूप में विकसित करने के प्रयास
Added to Nesh: · Lucknow · Local Updates
Source: X (@dgpup)
Shared on NeshSource: X (@dgpup)
Read originalमाननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश पुलिस को आधुनिक, तकनीक-सक्षम एवं डेटा आधारित पुलिस संगठन के रूप में विकसित करने के प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए आज पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में देश के तीन प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए— 🔹 IIT कानपुर: साइबर सुरक्षा, साइबर फॉरेंसिक, AI आधारित पुलिसिंग समाधानों एवं उन्नत तकनीकों के अनुसंधान और विकास में सहयोग। 🔹 डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन (DIC), भारत सरकार: पुलिस की डिजिटल सेवाओं, तकनीकी प्रणालियों एवं IT अवसंरचना का आधुनिकीकरण तथा नागरिक सेवाओं का सुदृढ़ीकरण। 🔹 Protean eGov Technologies Limited: सुरक्षित डेटा प्रबंधन, विभिन्न डिजिटल प्रणालियों का एकीकरण एवं प्रभावी डेटा आदान-प्रदान। उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से इन तीनों MoUs पर एडीजी तकनीकी सेवाएँ, श्री भगवान स्वरूप ने हस्ताक्षर किए। इनके संपादन एवं निष्पादन में डीआईजी तकनीकी सेवाएँ, श्री आशीष तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मेरा विश्वास है कि इन संस्थानों के साथ यह सहयोग पुलिस की कार्यक्षमता एवं प्रभावशीलता बढ़ाने, डेटा आधारित निर्णय प्रक्रिया को सुदृढ़ करने तथा उपलब्ध संसाधनों के अधिकतम उपयोग में महत्वपूर्ण योगदान देगा। #UPPolice #DigitalPolicing
This report has not been independently verified by Nesh.
