
Local UpdatesLucknow1 min read
ऑपरेशन सेफ स्पीड—उत्तर प्रदेश के समस्त एक्सप्रेसवे पर विशेष चेकिंग अभियान पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण की पहल पर यातायात निदेशालय द्वारा अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात श्री ए. सतीश गणे
Added to Nesh: · Lucknow · Local Updates
Source: X (@Uppolice)
Shared on NeshSource: X (@Uppolice)
Read originalऑपरेशन सेफ स्पीड—उत्तर प्रदेश के समस्त एक्सप्रेसवे पर विशेष चेकिंग अभियान पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण की पहल पर यातायात निदेशालय द्वारा अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात श्री ए. सतीश गणेश के निर्देशन में ओवर स्पीडिंग पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि कम करने के उद्देश्य से यह अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के प्रथम चरण में 26 अक्टूबर तथा द्वितीय चरण में 28 अक्टूबर, 2026 को प्रदेश के समस्त एक्सप्रेसवे पर एक साथ विशेष चेकिंग की गई। चिन्हित स्थानों पर इंटरसेप्टर वाहनों के माध्यम से निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहनों की निगरानी कर नियमानुसार प्रवर्तन कार्रवाई की गई। दोनों चरणों में कुल 6,777 चालान किए गए तथा ₹1,38,32,500/- की जुर्माना राशि दर्ज की गई। अभियान का उद्देश्य ओवर स्पीडिंग पर रोक लगाने के साथ वाहन चालकों में गति सीमा के पालन, सुरक्षित ड्राइविंग एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। याद रखें, एक्सप्रेसवे पर निर्धारित गति सीमा का पालन केवल नियम नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। #OperationSafeSpeed #RoadSafety #UPPolice
This report has not been independently verified by Nesh.
