
Local UpdatesLucknow1 min read
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस— "ऑपरेशन कवच" अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही के क्रम में @muzafarnagarpol द्वारा विवादित जमीनों पर कब्जा करने/कराने वाले गिरोह का अनावरण कर हिस्ट्रीशीटर सहित 20 अभियुक
Added to Nesh: · Lucknow · Local Updates
Source: X (@Uppolice)
Shared on NeshSource: X (@Uppolice)
Read originalअपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस— "ऑपरेशन कवच" अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही के क्रम में @muzafarnagarpol द्वारा विवादित जमीनों पर कब्जा करने/कराने वाले गिरोह का अनावरण कर हिस्ट्रीशीटर सहित 20 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 06 तमंचे, 01 पिस्टल, 02 रायफल, 01 बन्दूक एवं 03 चार पहिया वाहन बरामद किए गए हैं। अभियुक्तगण द्वारा संगठित रूप से जनपद के खादर क्षेत्र में विवादित एवं कीमती जमीनों की खरीद-फरोख्त की जाती थी। विवादित जमीनों पर अवैध कब्जा करने एवं कब्जा बरकरार रखने के लिए सभी एक साथ रहते थे। विरोध होने की स्थिति में दबाव बनाने एवं भयभीत करने के उद्देश्य से अपने पास अवैध शस्त्र रखते थे। #UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP
This report has not been independently verified by Nesh.
