
Local UpdatesLucknow1 min read
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस— चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का @azamgarhpolice द्वारा अनावरण कर दिनांक 18.11.2026 को 02 अभियुक्तों एवं आज दिनांक 19.11.2026 को गिरोह के सरगना को पुलिस मुठभेड़
Added to Nesh: · Lucknow · Local Updates
Source: X (@Uppolice)
Shared on NeshSource: X (@Uppolice)
Read originalअपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस— चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का @azamgarhpolice द्वारा अनावरण कर दिनांक 18.11.2026 को 02 अभियुक्तों एवं आज दिनांक 19.11.2026 को गिरोह के सरगना को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से लगभग ₹20 लाख मूल्य का चोरी किया हुआ सामान बरामद किया गया है। अभियुक्तगण द्वारा गैंग बनाकर चार पहिया वाहन से रात्रि में विभिन्न जनपदों के बाजारों एवं दुकानों की रेकी की जाती थी। सुनसान स्थानों एवं दुकानों को चिह्नित कर मोटरसाइकिल, मोबिल ऑयल, टायर, बैटरी, इन्वर्टर, लैपटॉप, प्रिंटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, किराना एवं हार्डवेयर का सामान चोरी किया जाता था। गैंग लीडर के विरुद्ध जनपद आजमगढ़ एवं जौनपुर में चोरी, लूट, गैंगस्टर एक्ट एवं आर्म्स एक्ट सहित कुल 50 अभियोग पंजीकृत हैं। #UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP
This report has not been independently verified by Nesh.
