
Local UpdatesLucknow2 min read
पोस्ट से सुरक्षा तक—सिर्फ़ 12 मिनट में। कानपुर नगर निवासी 21 वर्षीय युवक ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से जुड़ा एक अत्यंत चिंताजनक पोस्ट साझा किया। दिनांक 04.11.2026 की रात्रि 10:23 PM पर यह अलर्ट @Meta
Added to Nesh: · Lucknow · Local Updates
Source: X (@Uppolice)
Shared on NeshSource: X (@Uppolice)
Read originalपोस्ट से सुरक्षा तक—सिर्फ़ 12 मिनट में। कानपुर नगर निवासी 21 वर्षीय युवक ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से जुड़ा एक अत्यंत चिंताजनक पोस्ट साझा किया। दिनांक 04.11.2026 की रात्रि 10:23 PM पर यह अलर्ट @Meta द्वारा #UPPolice सोशल मीडिया सेंटर को प्राप्त हुआ। मुख्यालय की टीम ने तत्काल लोकेशन ट्रेस कर @kanpurnagarpol को सूचित किया। सूचना प्राप्त होने के मात्र 12 मिनट में थाना ककवन पुलिस टीम युवक के घर पहुँची और परिजनों को उसके द्वारा की गयी पोस्ट की जानकारी देते हुए युवक के कमरे में पहुंचे, जहाँ युवक पलंग पर बेसुध अवस्था में पड़ा मिला। उसके पास डाई का एक खाली रैपर और गिलास पड़ा हुआ था। युवक की हालत गंभीर थी। पुलिस टीम ने बिना विलंब किए युवक को नजदीकी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू कर दिया। स्थिति सामान्य होने पर युवक ने बताया कि वह एक लड़की से प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था, किंतु अचानक लड़की ने उससे बात करना बंद कर दिया। इस कारण युवक भावनात्मक अवसाद में आ गया था। इसी तनाव के चलते उसके मन में आत्मघाती विचार आए और उसने यह कदम उठा लिया । पुलिस कर्मियों द्वारा की गई काउंसलिंग में युवक ने भविष्य में ऐसा कोई कदम नही उठाने का आश्वासन दिया। यह त्वरित एवं जीवनरक्षक प्रयास @Uppolice और @Meta की प्रभावी साझेदारी का परिणाम है। इस पहल के अंतर्गत 01 जनवरी 2023 से 31 अक्टूबर 2026 तक कुल 4,186 लोगों के जीवन की रक्षा की जा चुकी है। #EveryLifeMatters #DigitalSentinels #UPPCares
This report has not been independently verified by Nesh.
