
Local UpdatesLucknow1 min read
जब वादी निकला अपराधी— कलेक्शन एजेंट द्वारा कम्पनी की धनराशि हड़पने के उद्देश्य से रचे गए ₹06 लाख 49 हजार के झूठे लूट के षड्यंत्र का @shahjahanpurpol द्वारा मात्र 06 घण्टे के अंदर अनावरण करते हुए 01 अभ
Added to Nesh: · Lucknow · Local Updates
Source: X (@Uppolice)
Shared on NeshSource: X (@Uppolice)
Read originalजब वादी निकला अपराधी— कलेक्शन एजेंट द्वारा कम्पनी की धनराशि हड़पने के उद्देश्य से रचे गए ₹06 लाख 49 हजार के झूठे लूट के षड्यंत्र का @shahjahanpurpol द्वारा मात्र 06 घण्टे के अंदर अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त द्वारा कम्पनी की धनराशि हड़पने एवं उसे वापस न करना पड़े, इस उद्देश्य से लूट की झूठी घटना की पूर्व नियोजित कहानी गढ़ी गई। इसके तहत वह घर से एक खाली बैग लेकर निकला, जिसमें कुछ कागज के टुकड़े रखे हुए थे। रास्ते में दुकान पर पहुंचकर उसने बताया कि उसके पास ₹6,49,000/- हैं, जिन्हें वह बैंक में जमा करने जा रहा है। इसके बाद रास्ते में बैग को झाड़ियों में फेंककर एक सुनसान स्थान पर पहुंचा, जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं थे। वहां जोर-जोर से रोने एवं चीखने-चिल्लाने लगा तथा राहगीरों को अपने साथ लूट होने की बात बताकर UP-112 पर लूट की झूठी सूचना दे दी। #UPPAgainstCrime #SatyamevJayate #GoodWorkUPP
This report has not been independently verified by Nesh.
