Local UpdatesLucknow1 min read
वर्दी का गौरव, जनसेवा का संकल्प और सुरक्षित प्रदेश का लक्ष्य! आज दिनांक 06 नवम्बर, 2026 को आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस में चय
Added to Nesh: · Lucknow · Local Updates
Source: X (@Uppolice)
Shared on NeshSource: X (@Uppolice)
Read originalवर्दी का गौरव, जनसेवा का संकल्प और सुरक्षित प्रदेश का लक्ष्य! आज दिनांक 06 नवम्बर, 2026 को आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। मा० मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से चयनित इन उपनिरीक्षकों का उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार से जुड़ना प्रदेश की कानून-व्यवस्था एवं पुलिसिंग को और सुदृढ़ करेगा। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 श्री राजीव कृष्ण ने नवचयनित उपनिरीक्षकों से निष्पक्ष एवं संवेदनशील पुलिसिंग, पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने, तकनीक के प्रभावी उपयोग तथा पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपेक्षा की। पारदर्शी चयन, सशक्त पुलिसिंग और जनसेवा का संकल्प। #UPPolice #UPPoliceRecruitment #NewBeginnings Video
This report has not been independently verified by Nesh.
