
Local UpdatesLucknow1 min read
तकनीक की ताकत, खाकी का समर्पण! पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण द्वारा लगभग 05 वर्ष से लापता महिला की AI तकनीक की सहायता से पहचान एवं राजस्थान से सकुशल बरामदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा
Added to Nesh: · Lucknow · Local Updates
Source: X (@Uppolice)
Shared on NeshSource: X (@Uppolice)
Read originalतकनीक की ताकत, खाकी का समर्पण! पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण द्वारा लगभग 05 वर्ष से लापता महिला की AI तकनीक की सहायता से पहचान एवं राजस्थान से सकुशल बरामदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले थाना बभनी, सोनभद्र में नियुक्त आरक्षी विजय पाण्डेय को उत्कृष्ट कार्य हेतु ₹5,000/- नकद पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है। साथ ही पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा आरक्षी विजय पाण्डेय को प्रशस्ति पत्र एवं ₹2,100/- नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। आरक्षी विजय पाण्डेय ने महिला की बचपन की फोटो एवं परिजनों की तस्वीरों के आधार पर ChatGPT एवं Google Gemini AI की सहायता से उसकी वर्तमान उम्र के अनुरूप संभावित तस्वीर तैयार की, जिससे पहचान में महत्वपूर्ण मदद मिली। इसके आधार पर राजस्थान के जनपद चूरू स्थित थाना हमीरवास क्षेत्र से लगभग 05 वर्ष से लापता महिला को सकुशल बरामद किया गया। AI तकनीक का अभिनव उपयोग, पुलिस की संवेदनशीलता और संकल्प—गुमशुदा की तलाश को मिली नई दिशा। #UPPolice #AIinPolicing #UPPCares
This report has not been independently verified by Nesh.
