
Local UpdatesLucknow1 min read
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस— अहमदाबाद (गुजरात) में हुए 05 किलोग्राम सोना लूट/डकैती करने वाले गिरोह के सदस्य एवं 06 साल से फरार अभियुक्त को @uppstf द्वारा आगरा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण द्वार
Added to Nesh: · Lucknow · Local Updates
Source: X (@Uppolice)
Shared on NeshSource: X (@Uppolice)
Read originalअपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस— अहमदाबाद (गुजरात) में हुए 05 किलोग्राम सोना लूट/डकैती करने वाले गिरोह के सदस्य एवं 06 साल से फरार अभियुक्त को @uppstf द्वारा आगरा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण द्वारा वर्ष 2021 में गुजरात के अहमदाबाद में लूट की योजना बनाकर घटना से पूर्व रेकी की गई। इसके बाद किराये की कार लेकर उसकी नंबर प्लेट बदल दी गई तथा कार पर नीली बत्ती लगाकर आयकर विभाग के फर्जी आईडी कार्ड बनवाए गए। योजना के तहत बस में पहले से अपने दो साथियों को बैठाया गया, जिनके माध्यम से सोना ले जा रहे व्यक्तियों की पहचान कराई गई। इसके बाद अन्य साथी नीली बत्ती लगी कार से मौके पर पहुंचे और स्वयं को आयकर विभाग का अधिकारी बताकर बस रुकवाई। पार्सल एवं सोने सहित दोनों व्यक्तियों को बस से उतारकर एकांत स्थान पर ले जाकर उनके हाथ-पैर बांध दिए गए तथा सोना लेकर साथी की गाड़ी से मौके से फरार हो गए। #UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP
This report has not been independently verified by Nesh.
