
Local UpdatesLucknow1 min read
सतर्क पुलिस—सुरक्षित त्योहार। माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुरूप पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 एवं अपर पुलिस महानिदेशक, कानून-व्यवस्था द्वारा आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु
Added to Nesh: · Lucknow · Local Updates
Source: X (@Uppolice)
Shared on NeshSource: X (@Uppolice)
Read originalसतर्क पुलिस—सुरक्षित त्योहार। माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुरूप पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 एवं अपर पुलिस महानिदेशक, कानून-व्यवस्था द्वारा आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। ▪️व्यस्त बाजारों एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इंटेलिजेंट पेट्रोलिंग की व्यवस्था। ▪️बीट पुलिसिंग को सुदृढ़ बनाने हेतु मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध असलहों एवं संगठित अपराधियों के नेटवर्क पर प्रभावी निगरानी। ▪️यूपी-112 द्वारा आपातकालीन प्रतिक्रिया के साथ-साथ निरंतर भ्रमण। ▪️सुचारु यातायात हेतु ट्रैफिक ड्यूटी का पुनर्गठन एवं प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती। ▪️पटाखों की दुकानों एवं भंडारण स्थलों की सघन जांच तथा लाइसेंस एवं अग्नि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन। ▪️अग्निशमन विभाग को अलर्ट पर रखते हुए त्वरित अग्निशमन व्यवस्था सुनिश्चित करना। ▪️भैया दूज पर महिला सुरक्षा हेतु सार्वजनिक आवागमन स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती। इसके अतिरिक्त अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत आपराधिक घटनाओं के खुलासे के साथ-साथ संगठित गिरोहों के नेटवर्क, अंतर-जनपदीय कनेक्शन, अवैध असलहों एवं मादक पदार्थों की सप्लाई चेन तक पहुंचकर प्रभावी कार्यवाही तथा एसटीएफ एवं अन्य जनपदों के साथ समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। #UPPolice #SafeFestivals #IntelligentPatrolling #PublicSafety
This report has not been independently verified by Nesh.
